Bareily News: सप्ताह भर बाद मिला नदी में डूबे किशोर का शव
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: दोस्तों के साथ इज्जतनगर क्षेत्र में नकटिया नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बहकर डूब गए किशोर का शव मंगलवार को सात दिन बाद कैंट क्षेत्र में बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इज्जतनगर की तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी में रहने वाले झम्मन लाल का 17 वर्षीय बेटा महेश कॉलोनी के ही दोस्त अभिषेक, नकुल, शिवा एवं नंदू के साथ 29 सितंबर को नकटिया नदी में मछली पकड़ने और नहाने गया था। बीडीए श्मशान घाट की दीवार के समीप पेड़ पर कपड़े टांगने के बाद सभी दोस्त दीवार से नदी में कूदकर नहाने लगे। इसी दौरान बहाव तेज होने के कारण महेश उसमें बह गया। बिथरी चैनपुर और इज्जतनगर पुलिस नदी में उसकी तलाश कराते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को कैंट के गांव उमरिया के पास नकटिया नदी में महेश शव झाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.