बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: सपा के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने शुक्रवार को जाटव समाज का सम्मेलन आयोजित किया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सपा संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि फरीदपुर में उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि जनता नफरत नहीं, बल्कि भाईचारा, समानता और विकास की राजनीति चाहती है। विजयपाल सिंह ने कहा कि यह जनसमूह बताता है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...