बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: ‎बरेली। श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को चित्रों, पोस्टरों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रखर पाल प्रथम, कुशाग्र पाल द्वितीय और प्रजस कुलश्रेष्ठ तृतीय रहे। चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदित्य राव आनंद ने पहला, शुभ सक्सेना ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में आलोक प्रथम, अंश जैन द्वितीय और योगेश तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पाण्डेय ने विजेताओं को बधाई दी। मुख्य अतिथि महेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और देश के प्रति सोच विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौगाई के पांच संकुलों में ...