Bareily News: सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत
बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: पीलीभीत बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 12वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। भुता के गांव मिर्जापुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा मयंक गंगवार 12वीं का छात्र था। सोमवार रात करीब दो बजे पीलीभीत बाईपास स्थित बजरंग ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मयंक अपनी बुआ सुमन के घर सुरेश शर्मानगर के पास किसी कॉलोनी में गया हुआ था। जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उन लोगों को घटना की सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक के पिता अनिल कुमार ने रोते हुए बताया कि मयंक उनका इकलौता बेटा था और स्वभाव से बेहद सरल था। उसकी मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर हालत खराब हो गई है। पुलिस ने पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.