बरेली, अक्टूबर 28 -- Bareily News: बरेली। सिटी श्मशान भूमि के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया है। किला के मोहल्ला संदल खां बजरिया निवासी 31 वर्षीय शमशाद खाना बनाने का काम करते थे। सोमवार रात घर में खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सिटी श्मशान भूमि के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पुलिस जानकारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...