Bareily News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: बहेड़ी से मछली बेचकर लौट रहे दो युवकों की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। हाफिजगंज के गांव आसपुर हसन निवासी 26 वर्षीय गोविंद और सुनील शुक्रवार को बहेड़ी के नारायणनगला गांव में लगने वाली बाजार में मछली बेचने गए थे। रात करीब दो बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल हाइवे पर भोजीपुरा के गांव मांडा के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने पंचायतनामे की कार्रवाई के बाद शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.