बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: सड़क हादसे में घायल इमाम की इलाज के दौरान मौत- मिलक से नमाज पढ़ाकर लौट रहे थे इमाम बहेड़ी, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल इमाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शेरगढ़ रोड पर मण्डनपुर जनूबी के पास बीती अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजेयहां लोधीपुर मोहल्ले के रहने वाले 22 वर्षीय मुफ्ती मोहम्मद असलम पुत्र अनवार अहमद रामपुर क्षेत्र के मिलक में एक मस्जिद में नमाज पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मण्डनपुर जनूबी के पास उनकी बाइक में समाने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...