Bareily News: सड़क पर पत्थर रखकर रोकीं बाइक, आधा दर्जन ने बोला हमला, रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में हमलावरों ने सड़क पर पत्थर रखकर बाइक सवार युवक और उसके दोस्त को रोककर हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। परिवार के लोग पहुंचे इससे पहले ही हमलावर भाग गये। परिवार वालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित हर्षित यादव ने पुलिस को तहरीर देकर सात नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्टेट बैंक कालोनी निवासी हर्षित ने बताया, वह शाम करीब सात बजे अपने दोस्त प्रशांत शर्मा के साथ बल्लाकोठा से सीबीगंज आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने बीच सड़क पर पत्थर रख दिया। वह और दोस्त प्रशांत शर्मा सड़क से पत्थर हटाने को रुके, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी हुकुम सिंह, हीरा लाल, इंद्रजीत, शिवशंकर, शिव कुमार, छेदा लाल और राकेश समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे, धारद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.