Bareily News: सड़क पर दौड़ती एम्बुलेंस बनी आग का गोला
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: फोटो- आग से जली एम्बुलेंस। क्योंलडिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव भौआ बाजार के पास शुक्रवार की रात सड़क पर दौड़ती एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। हादसे में एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। एम्बुलेंस में सवार लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।भुता थाना क्षेत्र के ग्राम रसूला चौराहा निवासी जितेंद्र कुमार शुक्रवार की रात एम्बुलेंस से अपनी ससुराल क्योलड़िया गांव में मेला देखने आ रहे थे। भौआ बाजार गांव के पास एम्बुलेंस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.