Bareily News: सड़क किनारे मृत मिला वृद्ध
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: पीलीभीत के ध्यानार्थ... नवाबगंज। तहसील कार्यालय के पास सड़क किनारे लेटे एक वृद्ध की मौत हो गई। तलाशी में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।गुरुवार को लोगों ने तहसील कार्यालय के पास सड़क किनारे एक वृद्ध को काफी देर से लेटे देखा। पास जाकर देखने पर मृत होने का संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक आधार कार्ड मिला। उसमें चांद मोहम्मद पुत्र ख्वाजा, निवासी पंडरी पौटा कला, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत का पता दर्ज था। पुलिस ने बरखेड़ा थाने को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों को बुलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.