Bareily News: सड़क किनारे मिले नवजात को नाम दिया सिद्धार्थ
बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। भुता क्षेत्र के डंडिया नवाजिश अली गांव में सड़क किनारे गन्ने के खेत के पास कपड़े में लिपटा मिला नवजात अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चले उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, सदस्य डॉ. शीला सिंह, डॉ. रश्मि और डॉ. राखी चौहान उपस्थित रहे। बच्चे की स्थिति और भविष्य को देखते हुए समिति के अध्यक्ष ने उसे ''सिद्धार्थ'' नाम दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण भेजा गया लावारिश नवजात यह भी पढ़ें- Bareily News: पुलिस-चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता से नवजात की बची जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.