बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। युवक को जाल में फंसाकर सट्टेबाज ने सट्टा खिलवाकर लाखों रुपये हड़प लिए। शिकायत करने पर सट्टेबाज ने युवक के पिता के साथ गालीगलौज की। सट्टेबाजी से बर्बाद हुए युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक के पिता ने सट्टेबाज के खिलाफ तहरीर दी है। फरीदपुर के मोहल्ला परा के दिनेश पाल सिंह के बेटे को पड़ोस के सट्टेबाज ने अपने जाल में फंसा लिया। दिनेश पाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा उदय उर्फ आदित्य सिंह लगातार सट्टा खेलने लगा। परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने परिवारवालों की बात नहीं मानी। सट्टेबाज के जाल में फंसे युवक ने लाखों रुपए की रकम गवां दी। बर्बाद होने के बाद युवक डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा।परिवारवालों ने उसे समझा कर शांत किया। बेटे की जिं...