बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। दस साल पहले उधार लिए गए जेवर वापस मांगने पर महिला और उसके परिवार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जेवर विवाद में महिला की शिकायत पीड़िता कसीम जहां पत्नी जलीस अहमद निवासी मोहल्ला शाहगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि एक दिन पहले बुधवार की रात करीब साढ़े 7 बजे वह अपने मायके में थी। वहां उसके सगे भाई गुड्डू पुत्र नूर हसन, पड़ोसी रवि खान पुत्र फज्जू खान और आरिफ पुत्र नामालूम निवासी ग्राम चकनर कुंडा आरिफ की बैठक पर इकट्ठा हुए थे।

पंचायत में मारपीट और धमकी का आरोप आरोप है कि उसके भाई गुड्डू ने उसका सोने का झाला और चांदी का पायल यह कहकर लिया था कि कुछ दिन में लौटा देगा लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी नहीं लौटाया। इसी मामले को लेकर...