Bareily News: सऊदी में बैठा पिता कराना चाह रहा है बेटी की हत्या
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: महिला ने अपने जेठ, देवर, देवरानी व ननदोई पर बेटी की शादी का विरोध करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सऊदी में बैठा उनका पति आरोपियों को रुपये भेजकर बेटी की हत्या करने को कह रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिथरी चैनपुर की नई बस्ती में रहने वाली यासमीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान की मर्जी से उसकी शादी गांव के ही तस्लीम से तय की है। मगर जेठ भूरे, देवर रहीस मियां, देवरानी अफसाना और ननदोई अख्तर इस शादी का विरोध कर रहे हैं। आरोपियों ने सऊदी में काम कर रहे उनके पति को भी इस शादी के खिलाफ भड़का दिया है। यासमीन का आरोप है कि रविवार दोपहर चारों आरोपी उनके घर पहुंचे और बेटी की शादी रोकने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मुस्कान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.