Bareily News: सऊदी अरब में फंसे बरेली के 400 जायरीन,रद्द फ्लाइट का रिफंड भी अटका
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित होने से बरेली के 400 उमरा जायरीन सऊदी अरब में फंसे हैं। जिले से 660 लोग उमरा के लिए गए थे, लेकिन सिर्फ 260 की ही वापसी हो सकी है। शेरगढ़, बहेड़ी, रिठौरा समेत जिले के कई इलाकों के जायरीन अभी भी वतन लौटने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर जिनकी फ्लाइट रद्द हुई उन्हें अब तक टिकट का रिफंड भी नहीं मिला है। जेद्दा की उड़ाने 18 नवंबर और रियाद की 30 नवंबर तक बंद कर दी गई हैं। उमरा जत्थे के वापस लौटे यात्रियों से बातचीत करने के बाद हाफिज इमरान बरकाती ने बताया कि आठ अक्तूबर से उड़ानें रद्द होने का सिलसिला शुरू हुआ था। 22 अक्तूबर तक सऊदी अरब से भारत आने वाली उड़ानें भी निरस्त हुईं। इससे उमरा के निर्धारित पैकेज पर गए यात्रियों की वापसी प्रभावित हुई। कई जायरीनों को तय समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.