Bareily News: संस्कार किड्स किंगडम में मनाया ब्रज उत्सव
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: संस्कार किड्स किंगडम की जनकपुरी और बदायूं रोड शाखा में ब्रज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। पांच वर्ष तक के बच्चे राधा-कृष्ण, ग्वाल-बाल और ब्रज संस्कृति से जुड़े पात्रों के रूप में सजकर पहुंचे। बच्चों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लड्डू गोपाल का अभिषेक और बच्चों की आरती भी हुई। अभिभावकों ने प्रतिदिन गाय को बच्चों से एक रोटी खिलाने और पॉलीथिन में कचरा न फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन आगामी रोटरी गवर्नर सीए विनय कृष्ण ने किया। निदेशक आलोक प्रकाश ने ब्रज संस्कृति से बच्चों को जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.