बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: फोटो बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम गोपाल शर्मा ने विरासत मौके पर चढ़वाने के आदेश किए जिस पर शिकायतकर्ताओं की विरासत दर्ज करा दी गई।तहसील सभागार में एसडीएम गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने विरासत दर्ज न करने की शिकायत की तो एसडीएम ने उनकी विरासत तत्काल दर्द करने के आदेश किया। जमीनों पर कब्जे की शिकायतें आने पर उन्होंने टीम भेजकर उसका निस्तारण करा दिया। बाकी अन्य विभागों की शिकायत आने पर संबंधित अधिकारियों को सौंपकर उनका तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर 25 शिकायतें आईं जिसमें चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: समाधान दिवस पर 243 शिकायतें आईं,15 का निस्तारण इस मौके पर तहसीलदार भानू प्रताप सहित विभिन्...