Bareily News: संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: तहसील सदर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व संबंधी शिकायतों के साथ आपसी जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, चकरोड बंद करने, पुलिस और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में मौके की स्थिति का सत्यापन भी किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.