Bareily News: संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: फरीदपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की फरीदपुर इकाई के लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करके विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा को ज्ञापन सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस में 63 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर केवल सात शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। लेखपालों के कार्य बहिष्कार की वजह से तमाम लोग मायूस होकर लौट गए। शनिवार को फरीदपुर के तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा लोगों की फरियाद सुनने पहुंची। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के लेखपाल संघ की फरीदपुर इकाई के अध्यक्ष पंकज यादव एवं महामंत्री ललित कुमार तमाम लेखपालों के साथ नारेबाजी करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने कार्य बहिष्कार करके संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया. यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.