बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संपत्ति कर वसूली,बिल वितरण,ओटीएस योजना, नामांतरण,जीआईएस सर्वे से जुड़ी शिकायतों और जोनल कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने शासन द्वारा लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दिए,ताकि अधिक से अधिक करदाता योजना का लाभ उठा सकें। टैक्स आफिसरों को फटकार भी लगाई है। बैठक में सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि करदाता वर्तमान में मिल रही छूट का लाभ उठा सकें। वहीं,कर समाहर्ता विशाल जौहरी के बैठकों में प्रतिभाग न करने तथा बिल वितरण और ...