बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संपत्ति कर की ब्याज माफी योजना का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए आज शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास आयोजित होगा। इसमें नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी संपत्ति कर बिलों की त्रुटियां दूर करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि ब्याज माफी योजना अच्छी है, लेकिन संपत्ति कर बिलों में गड़बड़ियों के कारण कई व्यापारी इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। कहीं पुराने बकाये जुड़कर आ रहे हैं तो कहीं क्षेत्रफल गलत दर्ज है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: 10 लाख तक के बकाये पर पूरा ब्याज माफ, व्यापारियों को मिलेगा लाभ कुछ भवनों की एक से अधिक आईडी बनने और आवेदन लंबित होने से भी परेशानी हो रही...