बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: सरकारी आवास को लेकर अमीनों की भिड़ंत का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक संघ अमीन ने दूसरे की शिकायत डीएम से की। जिसमें आरोप लगाया गया कि संघ अमीन का पैतृक आवास शहर में होने के बावजूद एक सरकारी आवास अपने नाम एलॉट करा लिया और उसे किराए पर उठा दिया। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जब पूरे प्रकरण की जांच कराई तो शिकायत फर्जी निकली। अधिकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को डीएम को इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी जो जांच में फर्जी पाई गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। जिसे शुक्रवार को डीएम को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...