Bareily News: संघटक कॉलेजों के शिक्षकों की सैलरी खातों में पहुंची
बरेली, नवम्बर 8 -- Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चार संघटक राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी दो महीने से वेतन का इंतजार कर रहे थे। सितंबर और अक्तूबर का वेतन जारी नहीं होने से इन कॉलेजों के 96 शिक्षक-कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो रही थी। सभी की समस्या को आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से उठाते हुए शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की। मामले का संज्ञान लेकर कुलपति के आदेश पर सभी के खातों में दो माह का रुका हुआ भुगतान कर दिया गया। खातों में दोनों माह का वेतन पहुंचते ही सभी शिक्षकों ने हिन्दुस्तान को धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. अमित सिंह ने बताया कि दो माह से संघटक कॉलेजों के शिक्षकों का रुका हुआ भुगतान उनके खातों में कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.