बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: नवाबगंज। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को कस्बे में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर जयेंद्र रमोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर अनूप वर्मा और शिवेश तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान 30 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राकेश गंगवार सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कस्बे में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व मंत्री चेतराम गंगवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में कस्बे के मिशन पब्लिक स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऑब्जर्वर जयेंद्र रमोला ने...