बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: आंवला। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक कर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए है।मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी एवं सेक्टर प्रवासी मौजूद रहे। आगामी संगठनात्मक अभियानों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। हम सभी सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को प्रत्येक घर तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। यह भी पढ़ें- महेशपुर प्रखंड में भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...