Bareily News: संकुल गोष्ठी में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: प्राथमिक विद्यालय बीथम नौगवां में नरखेडा न्याय पंचायत संकुल की मासिक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को हुआ। मासिक संकुल गोष्ठी का शुभारंभ संकुल शिक्षक नीतू शर्मा ने किया। नोडल एआरपी सचिन मुरारी शर्मा ने गोष्ठी में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने को 10 प्रभावी शिक्षण नीतियों ,कैच अप रणनीतियों एवं विद्यालय में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की। एलएलएफ की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शबाना ने शिक्षण कार्य में संदर्शिका प्रिंट रिच मटेरियल, गणित किट, विज्ञान किट का प्रयोग करने को शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। नोडल संकुल शिक्षक आकाश सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन अभ्यास कार्य कराने एवं गृह कार्य देने व उसकी नियमित जांच करने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: शिक्षण गुणवत्ता, पठन संस्कृति पर हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.