बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: फोटो संख्या 01 फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। क्षेत्र की उभरती युवा प्रतिभा श्रेया प्रभजोत ने प्रदेश स्तरीय 'वॉइस ऑफ यूपी' टैलेंट हंट के ग्रैंड फिनाले में अपनी शानदार गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरेली से पहुंची सबसे कम उम्र की प्रतिभागी श्रेया ने मंच पर 'मेरे मौला करम हो करम' गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर पूरा हॉल स्तब्ध रह गया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों और मौजूद अतिथियों ने खूब सराहा。

प्रतियोगिता की जानकारी हिंदुस्तान और फीवर एफएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'वॉइस ऑफ यूपी' टैलेंट हंट चार महीने तक चला। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑडिशन आयोजित कर युवा गायकों और कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले लखनऊ स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमें...