Bareily News: श्री हरि मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पंडित रमेश चंद्र तिवारी और सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन और शृंगार किया। शाम को महिला मंडल और श्री हरि संकीर्तन मंडल ने माता रानी और हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और आरती हुई। शयन आरती के बाद भक्तों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.