बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: सावन माह के पहले मंगलवार पर श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह मुख्य पंडित सुनील शास्त्री ने हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की। शाम को महिला मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। इसके बाद संकीर्तन मंडल के रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जतिन दुआ, पंकज, सचिन सेठी और सौरभ ने हनुमान भजनों की प्रस्तुति दी। सभी भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा और आरती की। कार्यक्रम के अंत में शयन आरती के पश्चात भंडारा प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, रंजन कुमार सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शिवमंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ में उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...