Bareily News: श्री हरि मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजन
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में मंगलवार को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। सुबह के सत्र में पं. सुनील शास्त्री ने श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया। शाम के सत्र में श्री हरि संकीर्तन मंडल की ओर से भजनों की रसधार बहाई गई, जिसमें रवि छाबड़ा, संजय आनन्द, पंकज, सचिन सेठी, सौरभ आदि ने भजनों से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद सभी भक्तजनों ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया। आरती व शयन आरती के बाद सभी भक्तजनों को भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोरा, अश्विनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा लगायां यह भी पढ़ें- Moradabad News: सुंदरकांड के बाद पढ़ा विनय चालीसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.