Bareily News: श्री हरि मंदिर में कृष्ण नाम की धूम
बरेली, सितम्बर 17 -- Bareily News: श्री हरि मंदिर में श्री राधा अष्टमी महोत्सव के तहत बुधवार को भजन संध्या हुई। दिल्ली से आईं भजन गायिका आरुषि गंभीर ने भावपूर्ण भजनों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। 'कर दो कृपा कन्हैया', 'पिला दे श्याम नाम की मस्ती' और 'जहां रहमत बरसती है उसे बरसाना कहते हैं' जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर राधामय नजर आया। मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि गुरुवार को वृंदावन धाम से भजन सम्राट पारस लाडला और भजन गायिका माधुरी शर्मा भजन संध्या में प्रस्तुति देंगी। इस दौरान अध्यक्ष सुशील अरोरा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, अभिषेक अरोरा, रोहन कुमार, भूमेश तनेजा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री हरि मंदिर में भजनों पर भक्ति रस से सराबोर हुए भक्त यह भी पढ़ें- 17 या 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.