Bareily News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: श्री श्याम परिवार बरेली की ओर से श्री राधा कृष्ण मंदिर, मारवाड़ी गंज में 29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम परिवार के नरेंद्र मित्तल (टिल्लू) बताया कि कार्यक्रम शाम 8 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान बरेली के भजन प्रवाहक गुरुदेव की महिमा के भजनों का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में भजन प्रवाहक राहुल जोहरी, अंकुश अग्रवाल, समित अग्रवाल के साथ-साथ शहर के अन्य भजन प्रवाहक सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का समापन रात्रि 10:30 बजे श्री खाटू श्याम जी एवं श्री सालासर बालाजी की आरती के साथ होगा। आयोजन में आनंद स्वरूप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, राम औतार आदि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- श्रावण मास में 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक होगा यह भी पढ़ें- Chakradharpu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.