Bareily News: श्री बांके बिहारी मंदिर में 56 भोग अर्पित
बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: राजेन्द्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्री बांके बिहारी छप्पन भोग परिवार एवं बांके बिहारी कल्याण समिति ने भगवान श्री बांके बिहारी एवं राधारानी को श्रद्धापूर्वक 56 भोग अर्पित किए गए। इस अवसर पर राधा संकीर्तन महिला मंडल ने जूली चावला के नेतृत्व में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आरती के बाद 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.