Bareily News: श्री बांके बिहारी मंदिर में सुंदरकांड पाठ
बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड में श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल की सदस्याओं ने प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। पाठ के बाद विधि-विधान से भगवान की आरती और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी, रमेश खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.