Bareily News: श्री बांके बिहारी मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे संत प्रेम निधि महाराज ने प्रथम दिन भागवत महात्म्य और धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और एकाग्रता से भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा प्रतिदिन शाम पांच से रात 8:30 बजे तक होगी और 10 अक्टूबर को विश्राम होगा। कथा के यजमान अश्वनी अरोरा, मनोहर धीरवानी व सुनील गुप्ता ने आरती की। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: भगवान अपने भक्तों से करते हैं अतिशय प्रेम : आचार्य जितेंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.