बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। श्री आदर्श रामलीला प्रबंधन समिति के द्विवार्षिक चुनाव अग्रवाल सभा भवन में आयोजित किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार अग्रवाल 'मामा' और ऑडिटर पद पर प्रतुल अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।बैठक में समिति के आगामी कार्यों और रामलीला आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार अग्रवाल 'मामा' का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी प्रकार प्रतुल अग्रवाल को भी सर्वसम्मति से समिति का ऑडिटर चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल 'मामा' ने कहा कि समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है, उसक...