Bareily News: श्रीराम जन्मोत्सव में जयघोष से गूंजा पंडाल
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: श्री रामलीला नाटक समाज सदर बाजार, कैंट रामलीला मंच पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का मंचन किया गया। राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान राम के दिव्य प्राकट्य और बाल लीलाओं का सजीव मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। लीला में दिखाया कि महाराज दशरथ पुत्र की कामना ले कर अपने कुल गुरु वशिष्ठ के पास जाकर अपने मन की व्यथा सुनाते हैं। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया गया। इसके बाद चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी को प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। मंच पर जैसे ही श्री राम के प्राकट्य का दृश्य प्रस्तुत हुआ, पूरा पांडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु इसके बाद राम लक्ष्मण द्वारा विश्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.