Bareily News: श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला मेले का समापन
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। क्षेत्र के गांव जुन्हाई में चल रहे रामलीला मेले के पांचवें दिन मेघनाथ संवाद से लेकर राज तिलक तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। राज तिलक के साथ ही मेले का समापन हो गया। मेले में कलाकारों ने मेघनाथ-लक्ष्मण युद्ध, मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध व रावण वध की लीला का सजीव चित्रण किया, तो दर्शक भाव-विभोर हो उठे। हनुमान के संजीवनी लाने और भगवान राम के रावण का वध करने पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राजतिलक होते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम का स्वागत किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद अदायगी व मंच सज्जा ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा। आयोजकों ने बताया कि कई वर्षों से गांव में रामलीला मेले का आयोजन परंपरागत रूप से किया जा रहा है। राजतिलक के साथ मेले का विधिवत समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.