बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: हाफिजगंज। काशी धर्मपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राम-सीता विवाह का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। इसके बाद कलाकारों ने राम-सीता विवाह की लीला का मंचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श दांपत्य जीवन का संदेश दिया। विवाह की रस्मों के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से माहौल आध्यात्मिक हो गया。

आयोजन में उपस्थित लोग आ...