Bareily News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिरस में डूबा काशी धर्मपुर, जयकारों से गूंजा
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: हाफिजगंज। क्षेत्र के ग्राम काशी धर्मपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के बीच धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर 'नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष किए। माहौल ऐसा हुआ कि पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है तो भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचार से त्रस्त मथुरा की जनता को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी और वासुदेव के घर अवतार लिया। भगवान के जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.