Bareily News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प्रशांत पटेल और विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: क्योलड़िया। कस्बा क्योलड़िया में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और प्राचीन श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य, प्रशांत पटेल और रवि शंकर गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इसके उपरांत अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मेले को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और समाज में आपसी एकता व भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मेले में भव्य झांकियों के साथ-साथ एक विराट दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के मशहूर पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर कृष्ण जन्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.