बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: हाफिजगंज | पवित्र श्रावण मास में मांस की दुकानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच व स्वाभिमान सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने हाफिजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें श्रावण मास के दौरान मंदिरों के आसपास और कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस, मछली की दुकानें बंद कराने की मांग है। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह,जिला सह प्रचार प्रमुख सर्वेश सैनी, जिला कार्यकारणी सदस्य जसवंत गंगवार,इंद्रपाल सक्सेना,नगर अध्यक्ष तेजपाल सक्सेना,ओमप्रकाश, जिला कार्यालय प्रमुख पिंटू गिरी,श्यामलाल राठौर,सुरजीत,लेखराज, ओमकार, नगर अध्यक्ष रिठौरा सुरेन्द्र गंगवार,तहसील अध्यक्ष सूरज गंगवार, श्रीराम ...