बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: नवाबगंज। नवदुर्गा पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कन्याओं को भोज कराकर दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं कस्बे के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। घरों में महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना कर कन्याओं को भोजन कराया। कन्याओं के पैर धोकर उन्हें तिलक लगाया गया और भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर विदा किया गया। दिनभर घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवमं सिद्धिदात्री की आराधना में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजे देवी दरबार फोटो- कन्याओं को भोज करातीं महिला। यह भी...