Bareily News: श्रद्धालुओं ने अमृतपान कर गुरसिक्खी में किया प्रवेश
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब, जनकपुरी में अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 9 श्रद्धालुओं ने अमृत पान कर गुरसिक्खी में प्रवेश किया। प्रबंधक कमेटी ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अमृतसर से पंच प्यारे साहिबान बरेली पहुंचे। उन्होंने सिख परंपरा और गुरु मर्यादा के अनुसार श्रद्धालुओं को अमृत पान कराया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, परमजीत सिंह दुआ, रविंद्र सिंह बग्गा, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, एमपी सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सेवादारों और संगत का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.