Bareily News: श्मशान भूमि में पेड़ ठेकेदार ने काटा, लकड़ी जब्त
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: नवाबगंज। खंजनपुर खंजनिया गांव में शमशान भूमि से रविवार को ठेकेदार ने पेड़ को काट दिया। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसडीएम को दी। राजस्व और वन विभाग की टीम पहुंची, काटी लकड़ी को राजस्व टीम ने कब्जे में ले लिया। रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि पाकड़ का पेड़ ग्राम समाज की भूमि में था। नियमानुसार पेड़ का मूल्यांकन के बाद उसकी नीलामी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के पत्र प्राप्त होने पर पेड़ की कीमत का आकलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.