Bareily News: शोभित अग्रवाल बने प्रदेश अध्यक्ष
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: बाबा अलखनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रीनाथ नगरी सेवा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से शोभित अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष और बंटी ठाकुर को प्रदेश महामंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक में श्रावण मास में लगने वाले विशाल कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। नई कार्यकारिणी में पं. सुधीर श्रोत्रिय व योगेंद्र गंगवार को उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने कहा कि समिति पिछले 18 वर्षों से कांवड़ यात्रियों की सेवा के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इस वर्ष भी सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chatra News: मां भद्रकाली सेवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.