बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: ​आंवला। गांव रहतुइया में गुरुवार शाम बिजली के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे घर में मौजूद 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई। ग्राम रहतुइया निवासी सुमित उर्फ सोनू कश्यप के मकान में शाम सात बजे अचानक बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। हादसे के वक्त घर में मौजूद सुमित की मां द्रोपदी देवी उम्र 65 वर्ष आग की लपटों के बीच फंस गईं और गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।फोटो: मौके पर जांच करती पु...