Bareily News: शैलेंद्र नगर कॉलोनी में महिलाओं ने डांडिया-गरबा से बांधा समा
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: बरेली। शैलेंद्र नगर कॉलोनी में गुरुवार को दिशा सक्सेना के नेतृत्व में डांडिया और गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नवरात्र के इस विशेष आयोजन ने कॉलोनी में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम में अंजना सक्सेना, नेहा गुप्ता, मीनाक्षी, पारुल ,नैना अग्रवाल, रुचि सक्सेना सहित कॉलोनी की कई महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: दशहरा पर्व पर मंदिर में हुई डांडिया नाइट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.