Bareily News: शीशगढ़ में पकड़ी बिजली चोरी
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: शीशगढ़। कस्बे में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। अवर अभियंता विक्रम सिंह ने एंटी पॉवर थेफ्ट थाना बरेली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार को अपनी टीम लाइनमैन प्रेम शंकर, राजेंद्र कुमार और रामशाद के साथ चेकिंग अभियान पर थे। चेकिंग के दौरान कस्बे के मोहल्ला शरीफनगर निवासी तफसीर अहमद के परिसर पर पहुंचकर जांच की गई। उपभोक्ता द्वारा मेन केबिल में कट लगाकर सीधे विद्युत चोरी कर अपने परिसर में उपयोग किया कर रहा था। अवर अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.