Bareily News: शीशगढ़ में निकली श्रीराम की शोभायात्रा
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: शीशगढ़। शीशगढ़ कस्बे में श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम, माता सीता, हनुमान, लक्ष्मण,भगवान शंकर-पार्वती और महर्षि वाल्मीकि समेत कई देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। कमेटी के सदस्य रामौतार मौर्य, संजीव रस्तोगी, अरविंद गंगवार, प्रमोद देवल, शिव कुमार ठाकुर, केशरी लाल बर्मा, दीपक रस्तोगी आदि ग्रामीण मौजूद रहे l शोभायात्रा में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: रामायण पाठ को निकली भव्य शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.